मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- गायघाट, एक संवाददाता। दरभंगा फोरलेन पर मैठी टोल प्लाजा का सोमवार की सुबह सर्वर ठप होने से करीब आधे घंटे तक गाड़ियों की आवाजाही बाधित रही। इस दौरान टोल पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान घने कुहासे के कारण कई वाहन टकरा गए। वाहन चालक आपस में उलझते देखे गए। हालांकि, नुकसान की सूचना नहीं है। टोल प्लाजा प्रबंधक अनूप सिंह ने बताया कि टोल कर्मियों ने साइड लेन से एक-एक करके वाहनों को पास कराया। कुछ देर के लिए वाहन चालकों को परेशानी हुई। सर्वर ठीक होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। प्रबंधक ने बताया कि अहले सुबह चार बजे से अचानक घना कोहरा छा गया। दृश्यता काफी कम थी। वाहनों की हेडलाइट जलाकर चालक चल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.