मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- गायघाट,एक संवाददाता। मैठी टोल के पास हनुमान मंदिर कट पर शनिवार की सुबह एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों ने बैरियर हटा दिया। इस दौरान चालकों ने हंगामा किया। मामले को लेकर टोल के मैनेजर अनूप सिंह ने गायघाट थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से आसपास के कुछ वाहन चालक मैठी चौक, हनुमान मंदिर कट और बेरुआ ढलान के पास लगातार दबंगई कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ रंगदारी भी मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के निर्देशानुसार आसपास के वाणिज्यिक और गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए मुफ्त पास बनाने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा लोडेड वाणिज्यिक वाहनों से आधा शुल्क लिया जाता है, जबकि खाली वाहन बिना शुल्क के आ-जा सकते हैं। बावजूद कुछ लोग जबरन हंगामा और दबाव बनाने का प्रयास कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.