नई दिल्ली, जून 24 -- आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट की रैंकिंग जारी की है, जिसमें इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी मेन्स टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। रैंकिंग के ताजा अपडेट में बॉलिंग रैंकिंग में हेनरी 870 रेटिंग पॉइंट्स के साथ भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बराबर पहुंच गए हैं। यह न्यूजीलैंड के किसी गेंदबाज द्वारा हासिल किया गया दूसरा सबसे ऊंचा स्कोर है, उनसे आगे सिर्फ रिचर्ड हैडली हैं, जो 1985 में 909 पॉइंट्स तक पहुंचे थे।11 विकेट लेकर बने नंबर-1 मैट हेनरी आईसीसी रैंकिंग में संयुक्त रूप से नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। वह सर रिचर्ड हेडली के यह मुकाम हासिल करने वाले पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि ने कीवी तेज गेंदबाजों का 36 साल का सूखा खत्म कर दिया है। यह बदलाव '...