नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दमदार शतक लगाया। रेनशॉ का टेस्ट में ये दूसरा शतक है, जोकि काफी लंबे समय बाद आया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ने 12 साल बाद टेस्ट शतक मारा है। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 350 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उन्होंने पैट कमिंस के साथ 86 रन की साझेदारी की और नाथन लियोन के साथ 100 से अधिक रन की पार्टनरशिप की। यह भी पढ़ें- अश्विन ने भारत की सबसे बड़ी कमी कर दी उजागर, कहा- हमारे पास ज्यादा क्वालिटी नहींमैट रेनशॉ का लंबे इंतजार के बाद शतक ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने नौ साल और 6 महीने बाद टेस्ट शतक लगाया है। उन्होंने जनवरी 2017 में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था। उन्हो...