मैट्रीमोनियल साइट पर जाल में फंस गई शिक्षिका, बैंक और साइबर पुलिस से मिला नोटिस; जानें हुआ क्या?
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 13 -- आप मैट्रीमोनियल साइट पर दिखाई जा रही फोटो और प्रोफाइल पर यकीन कर सामने वाले व्यक्ति पर भरोसा कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। साइबर ठग अब ऐसी साइटों के जरिए युवतियों को शादी का झांसा देकर ठग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर के कल्याणपुर इलाके में सामने आया है। मैट्रीमोनियल साइट पर एक युवक ने खुद को आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) का जवान बताया और शिक्षिका से शादी की बात तय कर ली। इसके बाद शिक्षिका से बैंक में तीन खाते खुलवाए और उनमें साइबर ठगी के लाखों रुपये मंगा लिए। बैंक और साइबर पुलिस का नोटिस मिलने पर शिक्षिका को सच्चाई पता चली। उन्होंने गुहार लगाई तो पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। कल्याणपुर की शिक्षिका ने बताया कि उन्होंने जनवरी में शादी के लिए एक वैवाहिक वेबसाइट पर आईडी बनाई थी। मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.