नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-120 की सोसाइटी में रहने वाली युवती ने लखनऊ निवासी युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता मैट्रिमोनी साइट के जरिये आरोपी के संपर्क में आई थी। घटना करीब एक वर्ष पुरानी है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अब एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक वर्ष पूर्व मैट्रिमोनी साइट के जरिये लखनऊ निवासी युवक के संपर्क में आई। युवक ने अपना नाम आशीष बताया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बातचीत आगे बढ़ी तो दोनों ने एक-दूसरे से मिलने के प्रयास किए। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पिछले वर्ष 17 अप्रैल को उसे एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट में बुलाया। आरोप है कि यहां युवक ने जबरन छेड़छाड़ की। विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। पीड़िता का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.