मैट्रिमोनियल ऐप पर झांसे में लेकर युवती से दो लाख ठगे
गुड़गांव, अगस्त 17 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शादी के लिए हमसफर की तलाश कर रही एक युवती साइबर ठगों का शिकार हो गई। शातिर ठगों ने मैट्रिमोनियल ऐप के माध्यम से उससे संपर्क किया और बातों में उलझाकर उसके क्रेडिट कार्ड से दो लाख 31 हजार रुपये निकाल कर ठगी कर डाली। मामले की शिकायत मिलने पर साइबर साउथ पुलिस थाना ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैट्रिमोनियल ऐप पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी, जहां अज्ञात आरोपियों ने उनसे संपर्क साधा। आरोपी ने खुद को भरोसेमंद बताकर बातचीत शुरू की और झांसा देकर पीड़िता के क्रेडिट कार्ड का विवरण हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- एक हफ्ते में 24 शातिर ठग गिरफ्तार, मोबाइल व कैश बरामद दो लाख 31 हजार रुपये की ठगी कर डाली। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.