पटना, नवम्बर 28 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के द्वितीय डमी प्रवेश पत्र में सुधार के लिए एक और मौका दिया है। डमी प्रवेश पत्र में अब चार दिसंबर तक सुधार किया जा सकता है, ताकि मूल प्रवेश पत्र में किसी तरह की त्रुटि न रहे। इससे पहले 27 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित थी। बोर्ड की वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org पर डमी प्रवेश पत्र अपलोड है। इसे देख विद्यार्थी सुधार के लिए संशोधित जानकारी डमी प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर और मुहर के साथ अपने संस्थान के प्रधान को देंगे और उनके माध्यम से निर्धारित अवधि तक आवेदन कराना सुनिश्चित करेंगे। डमी प्रवेश पत्र में तीन तरह की त्रुटियां विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि में सुधार के लिए साक्ष्य के साथ विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.