कटिहार, मार्च 30 -- हसनगंज, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कालसर, हसनगंज के छात्र प्रेम प्रीतम ने 473 अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है। पिता पंकज विश्वास किसान हैं, जबकि माता गुंजा देवी गृहिणी हैं। प्रेम ने प्रतिदिन 8-10 घंटे सेल्फ स्टडी के साथ कोचिंग की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनका सपना इंजीनियर बनकर परिवार और जिले का नाम रोशन करना है।रैंक- 06- अनुराज मंडल की सफलता, जिले में छठा स्थान हासिलहसनगंज,वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कालसर, हसनगंज के छात्र अनुराज मंडल ने 472 अंक प्राप्त कर जिले में छठा स्थान हासिल किया है। उनके पिता अरबिंद कुमार मंडल एवं माता रेशम देवी हैं। सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई कर अनुराज ने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से परि...