गिरडीह, जनवरी 28 -- मैट्रिक- इंटर परीक्षा को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है। उपायुक्त रामनिवास यादव ने परीक्षा के सफल संचालन व कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। डीसी ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा 2026 दिनांक 03 से 17 फरवरी तक होगी। इंटर की परीक्षा 03 फरवरी से 23 फरवरी तक होगी। बताया गया कि प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा पूर्वाह्न 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। सभी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.