बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बीहट, निज संवाददाता। मैट्रिक तथा इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बभनगामा के बच्चों को शनिवार को सम्मानित किया गया। एचएम विकास कुमार ने बताया कि 10 में बेहतर अंक से उत्तीर्ण होने वाले दिलशन कुमार, रवि कुमार, आर्या कुमारी, सोनम कुमारी, वर्षा कु मारी, भोला मल्लिक, गोलू कुमार तथा इंटर में बेहतर प्रदर्शन के लिए सुहाना, गौरव कुमार, प्रशांत कुमार, निसरत खातुन, पूजा कुमारी, अनिशा कुमारी, संजना कुमारी, शगुफ्ता बानो को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। मौके पर बरौनी प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, उपप्रमुख रूपम कुमार, पंसस डा. रजनीश कुमार, जन सुराज के जिलाध्यक्ष डा. सोनू शंकर, बीडीओ अनुरंजन कुमार, प्रखंड समन्वयक प्रियव्रत आजाद, अशोक सिंह, रंजन कुमार, शैलेश कुमार, किशोर कुमार समेत अन्य मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.