सराईकेला, मई 22 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में गुरुवार को मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन बीईईओ संजय कुमार जोशी, खरसावां मुखिया सुनिता तापे, जिला स्पोर्टस एसोसिएशन के सचिव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खरसावां राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र रौनक हेम्ब्रम, इंटरमीडिएट साइंस में जिला के द्वितीय टॉपर, खरसावां मॉडल स्कूल के अभिजीत मालाकार, झरना मंडल, कॉमर्स स्कूल टॉपर मुकेश मुंडारी को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित मौके पर बीईईओ जोशी ने कहा कि जब आप किसी भ...