सीवान, अप्रैल 5 -- दरौंदा। प्रखंड के बाल बंगरा गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को मैट्रिक व इंटर परीक्षा में सफल छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मैट्रिक की छात्रा गुड़िया कुमारी, आशु कुमारी, प्रेरणा उपाध्याय व इंटर विज्ञान संकाय की छात्रा उजमा, गोल्डी व कला संकाय में मनीषा, सानिया व छात्र आयुष, विकास व नितिन को सम्मानित किया गया। क्विज में नौवीं वर्ग की छात्रा काजल कुमारी व मैथ रीजनिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शाहनवाज हुसैन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य नेहा श्रीवास्तव व वरीय शिक्षिका गीता तिवारी ने मोटिवेशनल संबोधन से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर शिक्षक धनंजय कुमार, सत्येंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, राजकुमार, हरिशंकर जी, परमात्मा जी, अनिता कुमारी, सरिता कुमारी व कुमकुम कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.