बांका, जनवरी 28 -- बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कदाचार मुक्त व त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए कई अहम बदलाव किये गए हैं। इस बार से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड पर फोटो में हुई गडबडी में सुधार की जाएगी। इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से परीक्षा मोबाइल एप विकसित किए गए हैं। परीक्षा मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन निगरानी के साथ ही एडमिड कार्ड में हुई गडबडी में भी संसोधन किया जाएगा। यह संसोधन किस तरह होगी और परीक्षा में किस तरह केंंद्र पर व्यवस्था करनी है, इसको लेकर केंद्राधीक्षकों और परीक्षा केंद्र पर तैनात कम्प्प्यूटर शिक्षकों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधिकारियों ने ट्रेनिंग दी है। अब परीक्षा मोबाइल एप से पपरीक्षा की हर ...