बगहा, अप्रैल 14 -- मुरारी झा बैरिया,एक संवाददाता।बैरिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बैजुआ में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल के प्राचार्य लालबाबू यादव ने इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र मनीष कुमार 416 तथा रौशनी खातून ने 392 अंक प्राप्त कर इंटर की टॉपर बनी है। वहीं मैट्रिक में फिजा आरजू 438,राजकिशोर कुमार 437,विशाल कुमार 416, हरेंद्र कुमार 366 तथा फिरोज आलम 341 अंक लाकर स्कूल टॉपर बने है। टॉपर छात्र -छात्राओं को मेडल व मेमोंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य लालबाबू यादव ने छात्र -छात्राओं को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी तथा...