चक्रधरपुर, मार्च 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर सृजन महिला विकास मंच द्वारा ग्रामीण विद्यार्थियों को कॅरियर के नए अवसरों से अवगत कराने को लेकर बाल संरक्षण परियोजना के तहत मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन रोका गार्डन में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के बाद उपलब्ध विभिन्न अवसरों जैसे उच्च शिक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रम, सरकारी नौकरियां, कौशल विकास कार्यक्रम एवं छात्रवृत्ति योजनाओं-के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उन्हें शिक्षा से जुड़े रहने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित करना था। कार्यशाला में परियोजना कार्यक्षेत्र की पांच पंचायत आसनतलिया, हथिया, गोपीनाथपुर, पदमपुर तथा सिमिदिरी के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप म...