मुंगेर, मई 23 -- तारापुर,निज संवाददाता। शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं,बल्कि संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत से सपनों को साकार करने की राह भी है। इसी संदेश को साकार करते हुए पारामाउण्ट एकेडमी के सभागार में वर्ष 2025-26 के सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक मंडल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन छात्रा ऐंजल एवं जोया बहाव ने किया। कक्षा 10वीं में प्रथम से पांचवें स्थान तक रहे मेधावी विद्यार्थियों ओमी राज, सुप्रिया कुमारी, श्वेत स्नेह, कल्याणी कुमारी तथा सोनाक्षी सुमन को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले युवराज भारती, आलोक कुमार, प्राची कुमारी, आकांक्ष...