भभुआ, अप्रैल 1 -- समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी करेंगे सम्मानित, शिक्षा विभाग की पहल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। इंटरमीडिएट तथा मैट्रिक परीक्षा 2026 में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गुरुवार को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में आयोजित होगा, जहां जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह अपने हाथों से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.