मैट्रिक व इंटर के टॉप-10 छात्र-छात्राएं सम्मानित
सासाराम, जून 24 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय बौलिया में मंगलवार को मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन की ओर से मेडल, मोमेंटो, डायरी, पेन व फाइल देकर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही समय के महत्व को समझाने के लिए टॉपर विद्यार्थियों को दीवार घड़ी भी भेंट की गई। मैट्रिक के टॉप-10 में रिया कुमारी, सरस्वती कुमारी, सूरज कुमार, नितिन सिन्हा, शुभम राज, आयुष कुमार, विक्की कुमार, ऋषभ, प्रदीप उरांव एवं असगर अली शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.