जामताड़ा, मार्च 13 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। जैक द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट और मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2026 के उत्तर पुस्तिकाओं के कॉपी की जांच जारी है। कॉपी जांच के लिए मिहिजाम में दो केन्द्र बनाए गए हैं। राजकीय कृत प्लस टू विद्यालय में इंटर के उत्तर पुस्तिकाओं और प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में मैट्रिक के उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की रही है। राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विश्वजीत लायक ने बताया कि इंटर परीक्षा में 17 हजार कॉपी जांच के लिए 32 शिक्षकों को लगाया गया है। वहीं प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के प्रधानाचार्य अपूर्व मंडल ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में लगभग 50 हजार कॉपी जांच के लिए 307 शिक्षकों को लगाया गया है। मूल्यांकन निर्देशकों की देखरेख में सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच कॉपी जांची ज...