खगडि़या, मार्च 31 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के बड़ी मलिया स्थित एक शिक्षण संस्थान में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड स्तर पर मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा के टॉपर अंकित कुमार, आयुष कुमार, सोनी कुमारी, दीपा कुमारी, अनीश कुमार एवं केशव कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं रूही परवीन एवं रत्न भारती को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उनका उत्साह दोगुना हो गया। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने मेधावी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ये...