हाजीपुर, अप्रैल 7 -- मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र छात्रा को सम्मानित किया गया राजापाकर, संवाद सूत्र।बखरी बड़ाई पंचायत के बखरी गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू के परिसर में विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरशद हुसैन ने की व संचालन समाजसेवी अजय मालाकार ने किया।मौके पर इंटर व मैट्रिक की परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले आदित्य कुमार, आर्यन कुमार ,विकास कुमार, सृष्टि श्री, दिव्यांशु कुमार, एहसान अली ,नेहा कुमारी, कौशल कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल शील्ड देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद चतुर्भुज प्रसाद सिंह ने कहा कि बच्चे समाज के धरोहर हैं।मुखिया जी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम...