मैट्रिक व इंटरमीडिएट पूरक परीक्षा का परिणाम जारी
रांची, सितम्बर 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने बुधवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पूरक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। मैट्रिक परीक्षा में कुल 81.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें शामिल 8,664 विद्यार्थियों में से 7,073 छात्र-छात्राएं सफल रहे। वहीं इंटरमीडिएट कॉमर्स में 88.64 प्रतिशत, साइंस में 87.31 प्रतिशत और आर्ट्स में 85.42 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। इंटर आर्ट्स के 3,169 परीक्षार्थियों में से 2,707 छात्र, साइंस के 11,946 में से 10,430 छात्र तथा कॉमर्स के 757 में से 671 छात्र सफल घोषित किए गए। इसके अलावा आठवीं बोर्ड की परीक्षा में भी लगभग 14 हजार छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: झारखंड बोर्ड ने जारी किए 9वीं व 11वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.