मोतिहारी, अगस्त 26 -- मोतिहारी,निप्र। मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। परीक्षा फार्म 25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जायेंगे। शहर के एमजेके कन्या इंटर कॉलेज के प्राचार्य लालबाबू साह ने बताया कि बिहार बोर्ड ने इसकी सूचना वेबसाइट पर डाल दी है। छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन परीक्षा फार्म संबंधित विद्यालय के प्रधान के द्वारा भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि फार्म को भरने के पहले विद्यार्थियों को पंजीयन सूची विद्यालय के प्रधान के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही फार्म भरने में मैट्रिक की मॉर्क्सशीट की फोटोकॉपी और रजिस्ट्रेशन कार्ड का फोटो कॉपी अनिवार्य रूप से लगेगा। यह भी पढ़ें- अररिया : 27 सितम्बर तक भरें इंटर और मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म साथ में आधार कार्ड व बैंक एकाउंट की छाया प्रति भी लाना होगा। ...