कटिहार, अप्रैल 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मैट्रिक परीक्षा में किसी कारणवश वंचित या असफल रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार बोर्ड ने विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की है। जिले में हजारों छात्र इस अवसर का लाभ उठाकर एक बार फिर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।जानकारी के अनुसार कटिहार जिले में इस वर्ष मैट्रिक का परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक रहा, लेकिन करीब पांच हजार परीक्षार्थी ऐसे हैं जिन्हें एक या दो विषयों में कंपार्टमेंट आया है। इसके अलावा दो हजार से अधिक छात्र ऐसे भी हैं जो मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके थे या किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। अब ऐसे सभी छात्रों को विशेष परीक्षा के माध्यम से मौका दिया जा रहा है।बोर्ड के निर्देशानुसार कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्ष...