हजारीबाग, अप्रैल 25 -- मैट्रिक रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।जैक द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में विष्णुगढ़ प्रखंड के लगभग सभी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इनमें लड़कियों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर लड़कों को पछाड़ दिया है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोविन्दपुर की छात्रा परी कुमारी ने सर्वाधिक 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। इसी विद्यालय की छात्रा ज्योति कुमारी को 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे नंबर पर सुमित्रा कुमारी है, जिन्हें 90.6 प्रतिशत अंक मिला है। इस विद्यालय से 176 विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। यह भी पढ़ें- विद्या विजन एकेडमी का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट जिनमें प्रथम श्रेणी से 117 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है तथा 54 ...