हजारीबाग, अप्रैल 24 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधिझारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरुवार को मैट्रिक (10वीं) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें हजारीबाग जिले के इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 95.27 प्रतिशत रहा‌।हजारीबाग की बेटियां राज्य की शान बनकर उभरी है।हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय ने इस साल ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इस विद्यालय की प्रियांशु कुमारी ने 99.60प्रतिशत (500 में से 498 अंक) प्राप्त कर पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशु के साथ तीन अन्य छात्राओं ने भी संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। यह भी पढ़ें- इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन से जिले के लोग हुए खुश ट...