कटिहार, मार्च 30 -- मनसाही, एक संवाददाता मैट्रिक परीक्षा 2026 में मनसाही प्रखंड के मरंगी पंचायत अंतर्गत चकमल गांव निवासी अमन कुमार जिला टॉपर बने। मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर बनकर अमन ने अपने विद्यालय और गांव का भी नाम रोशन किया है। अमन ने 500 में 479 अंक लाकर 95.8% अंक प्राप्त किया। गरीबी में पले बढ़े अमन गुदरी के लाल है। उनके पिता साधारण किसान हैं। किसानी के साथ ही राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। अमन राजकृत मध्य विद्यालय मरंगी से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अमन ने कहा कि इंजीनियर बनना उनका सपना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरूजन को दिया। पिता निर्मल कुमार साह एवं माता सुनीता देवी ने कहा कि बेटे के सपने को साकार करने के लिए जो भी करना पड़े करेंगे। राजकृत मध्य विद्यालय मरंगी के प्रधानाध्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.