खगडि़या, मार्च 30 -- खगड़िया। राजीव कुमार मैट्रिक बोर्ड की जारी रिजल्ट में खगड़िया के ग्रामीण परिवेश से निकलकर मृणाल किशोर सिंह राज्य में टॉप टेन में शामिल होकर शहर के चकाचौध पर भारी पड़े। जिले से इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 26 हजार 468 स्टूडेंटस में मृणाल ने सूबे में 10वां रैंक हासिल कर ग्रामीण प्रतिभा का दंभ दिखाया है। जिला मुख्यालय से कोसो दूर अलौली प्रखंड अंतर्गत आदर्श हाईस्कूल बहादुरपुर के छात्र मृणाल किशोर सिंह 481 अंक लाकर राज्य की जारी टॉप टेन की सूची में संयुक्त रूप से 10वां स्थान पाया है। मृणाल को सोशल साइंस में सर्वाधित 99 अंक मिला है। जबकि गणित विषय में 98 अंक मिला है। साथ ही हिन्दी में 96 अंक, साइंस में 95 अंक, संस्कृत में 93 अंक प्राप्त हुआ है। प्रखंड अंतर्गत सुदुर देहात सोनिहार के रहने वाले मृणाल गांव में ही कोचिंग कर प...