लखीसराय, मार्च 30 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। मेहनत और लगन के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है, इसे सच साबित किया है शेखपुरा जिले के मदारी गांव निवासी सौरव कुमार ने। किसान परिवार से आने वाले सौरव ने सीमित संसाधनों के बावजूद पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। सौरव ने मैट्रिक के रिजल्ट में 477 अंक लाकर जिले में टॉप चार का रैंक हासिल किया है। सौरव के पिता विनोद कुमार एक साधारण किसान हैं, जबकि उनकी माता रिंकू देवी गृहणी हैं। बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से सौरव लखीसराय के किऊल स्थित वृंदावन मुहल्ला में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। यहां वह अपने नाना मथुरा यादव और मामा विकास कुमार एवं दिनेश कुमार के साथ रहकर पढ़ाई करता था। सौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत के साथ-साथ अपने शिक्षकों और पर...