औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- गोह प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय रुकुन्दी के छात्र ज्ञान रौशन प्रकाश को मैट्रिक परीक्षा में 475 अंक प्राप्त करने पर शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक लाल बाबू ने बताया कि ज्ञान रौशन प्रकाश सुदूरवर्ती बक्सर गांव का निवासी है और विद्यालय का नियमित छात्र रहा है। उसने कठिन मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। इस अवसर पर अरुण कुमार, नीतिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, गुड्डू कुमार एवं राजीव कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...