रांची, जनवरी 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में 3 फरवरी से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी तक और इंटरमीडिएट की 23 फरवरी तक आयोजित होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने परीक्षार्थियों एवं केंद्रों की संख्या जारी कर दी है। जैक के अनुसार, मैट्रिक की परीक्षा में 4,23,821 और इंटर में 3,24,321 विद्यार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक के लिए राज्यभर में 1,232 एवं इंटर के लिए 757 केंद्र बनाए गए हैं। इंटर की परीक्षा में शामिल हो रहे कुल विद्यार्थियों में सर्वाधिक 65.53 प्रतिशत आर्ट्स के हैं, जबकि साइंस के 27.92 और कॉमर्स के महज 6.53 प्रतिशत विद्यार्थी हैं। रांची में इंटर और गिरिडीह में मैट्रिक के सर्वाधिक परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में सर्वाधिक 32,197 विद्यार्थी रांची में हैं, जिनके लिए 52 केंद्र बने...