सिमडेगा, अप्रैल 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झामुमो जिला समिति ने मैट्रिक में स्टेट टॉपर छात्रा शिवांगी कुमारी और टॉप टेन में शामिल नुदीप साहू को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव शफीक खान ने सफल छात्रों को उपहार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित झामुमो नेताओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके निरंतर सफलता की कामना की। मौके पर फिरोज अली, नोवास केरकेट्टा, देवेंद्र साहू, अकील खान, मिन्हाज राजन, प्रकाश बागे वृष डुंगडुंग, अनीता सोरेंग, विभव कुमार सहित अन्य झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...