मधुबनी, अप्रैल 4 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मैट्रिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया है। परसा गांव निवासी दिलीप मल्लिक के पुत्र चंदन मल्लिक को जदयू नेत्री, जिला पार्षद सह वरीय अधिवक्ता विक्रमशीला देवी ने सम्मानित किया। चंदन मल्लिक ने मैट्रिक परीक्षा में 480 अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चंदन की इस शानदार उपलब्धि से गांव सहित आसपास के इलाकों में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम माना जा रहा है। उन्हें पारंपरिक पाग और दोपट्टा पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। चंदन की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.