कटिहार, अगस्त 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मैट्रिक परीक्षा में असफल रहने वाली बेटियों को अब पढ़ाई छोड़ने की जरूरत नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने ऐसी छात्राओं को दोबारा मुख्यधारा में लाने और अगली परीक्षा में सफलता दिलाने के लिए 'सेकेंड चांस हाईस्कूल सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत विद्यालय स्तर पर छात्राओं को विशेष शैक्षणिक सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रथम फाउंडेशन के सहयोग से किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन दो घंटे की अतिरिक्त पढ़ाई कराई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (माध्यमिक शिक्षा) को निर्देश जारी कर वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्राओं की विद्यालयवार एवं विषयवार सूची उपलब्ध कराने को कहा है। इन छात्राओं को पुन: परीक्षा के लिए व्यवस्थित ढंग स...