औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- कैप्शन- 3 अप्रैल एयूआर 24 कैप्शन- सम्मानित होती छात्रा आकांक्षा कुमारी के साथ विद्यालय परिवार दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर की बालिका इंटर विद्यालय की छात्रा आकांक्षा कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए औरंगाबाद जिले में नौवां स्थान प्राप्त किया है। 95.20 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में डॉ. रविन्द्रनाथ की अध्यक्षता में छात्रा को सम्मानित किया गया। आकांक्षा कुमारी कतेया गांव की निवासी हैं। उनके पिता उदय कुमार मिडिल स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि माता ललिता देवी गृहिणी हैं। नियमित छात्रा के रूप में उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अनुशासित अध्ययन को दिया है। उन्होंने बताया कि आगे चलकर वे इंजीनियरिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.