नई दिल्ली, जून 11 -- मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने वर्ष 2026 में मैट्रिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब पात्र छात्र-छात्राएं मेधासॉफ्ट पोर्टल पर आवेदन करके 8 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है, ताकि आर्थिक कारणों से उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।मेधासॉफ्ट पोर्टल पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया शिक्षा विभाग के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 में सफल विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू हो चु...