पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा-2026 के घोषित आंकड़ों में पलामू जिले के प्रदर्शन गत वर्ष की तुलना में 1.92 का सुधार हुआ है। जिले में कुल पंजीकृत 34,051 परीक्षार्थियों में 33,884 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 32,534 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। जिले का कुल परिणाम प्रतिशत 96.01% रहा, जो पिछले वर्ष के 94.09% से बेहतर है। सफल परीक्षार्थियों में पलामू जिले के 19,842 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी से जबकि जबकि 11,515 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी और 1,177 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में सफल हुए हैं। परीक्षा परिणाम में पलामू जिले की छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है। यह भी पढ़ें- पलामू के 96.015 प्रतिशत छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.