मुंगेर, मार्च 30 -- ​मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रविवार को जारी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणामों में मुंगेर जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस वर्ष जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 84% दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष (83%) की तुलना में एक प्रतिशत बेहतर है। हालांकि, इस बार जिले का कोई भी छात्र राज्य की 'टॉप-10' सूची में अपनी जगह सुरक्षित नहीं कर सका, लेकिन जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट में ग्रामीण प्रतिभाओं का दबदबा साफ नजर आया।​ग्रामीण प्रतिभाओं ने मारी बाजी, राखी बनीं जिला टॉपरः​इस वर्ष के परिणामों में मनवाया है। उच्च विद्यालय मझगांव की राखी कुमारी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर मुंगेर का गौरव बढ़ाया। राखी ने 478 अंक (95.6सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने अपने मेधा का लोहा %) हासिल किया है। वहीं...