बिहारशरीफ, मार्च 31 -- मैट्रिक परीक्षा में 480 अंक लाने वाली छोटी कुमारी सम्मानित फोटो 31 शेखपुरा 03 - छोटी कुमारी को सम्मानित करते जदयू शिक्षा प्रकोठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो राजेंद्र यादव। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के गिरिहिंडा मोहल्ले की छोटी कुमारी को मैट्रिक परीक्षा में 480 अंक लाने पर जदयू शिक्षा प्रकोठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो राजेंद्र यादव ने मिठाई खिलाकर और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मनित किया। मुरलीधर मुरारका गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा अजीत यादव की पुत्री है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि छोटी कुमारी अपने स्कूल की टॉपर रही है। छात्रा सिविल सेवा में जाना चाहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.