सिमडेगा, अप्रैल 24 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ स्थित प्रस्तावित उवि में समारोह आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कुलेश सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्टेट टॉपर शिवांगी कुमारी व अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अंग वस्त्र और बुके देकर किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष कुलेश सिंह ने कहा कि जैक बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में प्रस्तावित उवि की छात्रा शिवांगी कुमारी ने स्टेट टॉपर बनकर पूरे विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया। यह भी पढ़ें- पिता लगाते हैं छोटी सी दुकान, बेटी शिवांगी बन गई स्टेट टॉपर; जिले का बढ़ाया मान उन्होंने मैट्रिक परी...