पाकुड़, मई 18 -- महेशपुर प्लस टू हाई स्कूल में सोमवार को मेधावी छात्रा रिया कुमारी को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोलकाता स्थित आलोकानंदा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विद्यालय की छात्रा रिया कुमारी को पुरस्कृत किया गया। रिया कुमारी ने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 415 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्रा की इस सफलता से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ट्रस्ट की ओर से छात्रा को प्रोत्साहन स्वरूप ड्राफ्ट के माध्यम से 3 हजार रुपए एवं नगद 2 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। कार...