पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। उक्त बातें उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने सिकंदरपुर पंचायत के मदारपुर में छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहीं। शुक्रवार को पूर्णिया पूर्व सिकंदरपुर पंचायत के फसिया मदारपुर विश्वकर्मा टोली निवासी प्रदीप शर्मा उर्फ राजू की पुत्री अमृता कुमारी एवं बुथ संख्या 272 के बूथ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा की पुत्री कुमारी महक शर्मा के जिला स्तर में मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता एवं भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी सफल छात्राओं को पौधा देकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने सभी छात्राओं को आगे भी ...