मैट्रिक परीक्षा में रितेश जिला का सेकेंड टॉपर बना
खगडि़या, मार्च 30 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी सनोज कुमार यादव व स्वीटी रानी के पुत्र रितेश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 96 प्रतिशत नंबर लाकर जिला के सेकेंड टापर बने। रितेश उत्क्रमित हाई स्कूल मदारपुर से पढ़ाई कर ये सफलता पाई है। कहा गया है कि अगर हौसलों में उड़ान हो तो,कोई भी मंजिल दूर नहीं होती है। हालांकि एक अंक कम आने के कारण जिला टापर से चुके गए रितेश आगे की पढ़ाई में और मेहनत करने की बात कही। पुत्र के सफलता पर रितेश के पिता सनोज यादव माता स्वीटी रानी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजया पासवान, जिला परिषद सदस्य चंदन कुमार ने बधाई दी है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.