पूर्णिया, अप्रैल 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मैट्रिक की परीक्षा में राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करने वाले अंशराज को छात्र जदयू के द्वारा सम्मानित किया गया। छात्र जदयू के प्रदेश सचिव साजीम आलम उर्फ राजू ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में रूपौली विधानसभा निवासी अंशराज ने 487 अंक लाकर राज्य में चौथा स्थान प्राप्त कर गांववासियों के साथ जिलावासियों को भी गौरवान्वित किया है। अंशराज के आवास पहुंचकर छात्र जद यू संगठन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया और अंशराज का उत्साहवर्धन करते हुए आशीर्वाद दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.