लखीसराय, मार्च 30 -- चानन, निज संवाददाता। बिहार बोर्ड मैट्कि परीक्षा का रिजल्ट रविवार दोपहर बाद जारी किया गया। जारी रिजल्ट में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का दबदबा कायम रहा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी रिजल्ट में चानन के चार छात्र-छात्राओं ने जिले में टॉप टेन में स्थान पाकर गांव, परिवार व स्कूल का नाम रौषन किया। उत्क्रमित हाई स्कूल बन्नु बगीचा के छात्र गोहरी जयनगर निवासी नंदलाल यादव के पुत्र छबिला कुमार 500 में से 476, गोहरी शाभनगर निवासी मनोज यादव के पुत्र शैलेन्द्र कुमार 474, राज्य संपोषित प्लस टू हाई स्कूल मननपुर बाजार में शिक्षा अध्ययन कर रहे इटौन निवासी बबलू कुमार के पुत्र अमन कुमार सुमन 474 एवं उत्क्रमित हाई स्कूल घोशीकुंडी में पढ़ाई कर रही गोड्डी निवासी मो. इस्लाम की पुत्री तबस्सुम परवीन 472 अंक लाकर स्कूल के साथ ही इला...