मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त गिरिविर दयाल सिंह ने सोमवार को डीईओ कार्यालय में मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, उनसर बोचहां के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की। उन्हें स्मृतिचिह्न एवं प्रशस्तिपत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन राम दयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के सेवा निवृत्त प्राध्यापक स्व. तारा प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर इंदु तारा फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए समय का सही प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.