बगहा, मार्च 31 -- योगापट्टी एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरटिया बलदिहा विद्यालय की छात्रा तान्या कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है।तान्या कुमारी के पिता राजू पासवान शिक्षक हैं, जिन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में हर संभव सहयोग दिया।तान्या कुमारी ने कुल 446 अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है,वहीं विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भी उन्हें बधाई दी है।विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि तान्या शुरू से ही मेहनती और लगनशील छात्रा रही हैं।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया है।तान्या कुमारी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में भी गर्व का माहौल है और अन्य छात्र-छात्राओं के लिए वह प्रेरणा ...