पूर्णिया, अप्रैल 1 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज बाजार स्थित जय माता रानी कोचिंग सेंटर ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता का परचम लहराया है। संस्थान के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया, जिससे पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। इस वर्ष शिवानी कुमारी ने 465 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वही प्रीतम कुमार 439 अंक, गीता कुमारी 434 अंक, काजल कुमारी 428 अंक, कंचन कुमारी 424 अंक, राजानंद कुमार 421 अंक, कोमल कुमारी 418 अंक, अर्पण कुमारी 417 अंक, साक्षी कुमारी 405 अंक, रोहित कुमार 403 अंक एवं समराज आलम 403 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल किए। संस्थान के निदेशक गौरव गुप्ता ने 80 प्रतिशत ...