हजारीबाग, मई 23 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।प्रखंड के खरना स्थित पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि निर्मला देवी शामिल हुई। सम्मान समारोह की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ।

सम्मानित विद्यार्थी मुख्य अतिथि एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं कक्षा नौंवी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक चिंतामणि प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा में टेकलाल महतो ने 445, विद्यालय कुमारी 388, मनीषा कुमारी 386 अंक लाकर विद्यालय के टॉपर विद्यार्थी रहे। वहीं कक्षा नौंवी में सोनिया कुमारी, अंशु कुमारी, नितीश कुमार महतो आदि ने टॉप किया।

विद्यालय की उपलब्धियाँ विद्यार्थ...